• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home विदेश

NASA ने ब्रह्मांड में कर दिया चमत्कार, खोज ली पृथ्वी जैसी दूसरी दुनिया; कई समानताएं…

by
July 12, 2024
in विदेश
0
NASA ने ब्रह्मांड में कर दिया चमत्कार, खोज ली पृथ्वी जैसी दूसरी दुनिया; कई समानताएं…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

इसमें कोई शक नहीं कि ब्रह्मांड में पृथ्वी जैसे अनेकों ग्रह हो सकते हैं और वहां रहने वाले हम जैसे लोग। लेकिन, वैज्ञानिक इतने सालों में पृथ्वी जैसे रहने योग्य ग्रह की खोज नहीं कर पाएं हैं।

हालांकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने इस नामुमकिन से कार्य को मुमकिन कर दिखाया है। नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक ऐसे ग्रह की खोज की है, जो पृथ्वी जैसे रहने योग्य है।

नासा के टेलिस्कोप जेम्स वेब ने इसे ब्रह्मांड से कैप्चर किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आकार में धरती से बड़ा है और हमारे सौरमंडल के बाहर अब तक मिले 5000 ग्रहों में यह सबसे पहला है, जहां जीवन हो सकता है।
 
नासा के सबसे शक्तिशाली टेलिस्कोप जेम्स वेब ने अनंत अंतरिक्ष से एक बार फिर ऐसी चीज ढूंढ निकाली जो अविश्वसनीय है।

नासा के वैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल से बाहर ऐसे ग्रह को खोज निकाला है जिसमें पृथ्वी जैसी कई समानताएं हैं।  वैज्ञानिकों के अनुसार, इस ग्रह में जीवन को बनाए रखने वाले संभावित तरल महासागर है। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक सौरमंडल के बाहर 5000 से अधिक ग्रहों की खोज की जा चुकी है, लेकिन उनमें से केवल कुछ ही ग्रह “गोल्डीलॉक्स क्षेत्र” में हैं – जो न तो बहुत गर्म है और न ही बहुत ठंडे। इतना ही नहीं वहां जल तरल अवस्था में हो सकता है। इसका मतलब है कि वहां जीवन की अपार संभावना है।

ब्रह्मांड में खोजा सुपर अर्थ
नासा के वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे सौरमंडल के बाहर मिले इस ग्रह का पता सबसे पहले 2017 में लगा था। इसका नाम- एलएचएस 1140 बी है।

इसे सुपर अर्थ भी कहा जा सकता है। यहां जीवन की ऐसी संभावनाएं हैं, जो पृथ्वी में भी हैं। 2017 में पहली बार खोजे जाने के बाद से इसकी गहन जांच की जा रही है।

यह पृथ्वी से 48 प्रकाश वर्ष की दूरी पर स्थित है, जो 450 ट्रिलियन किलोमीटर से अधिक के बराबर है।

एस्ट्रोफिजिकल जर्नल लेटर्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, यह पृथ्वी से 1.7 गुना बड़ा है और इसका द्रव्यमान पृथ्वी से 5.6 गुना अधिक है। वेब टेलीस्कोप का अवलोकन करने के बाद वैज्ञानिकों ने पुष्टि की है कि यह बाह्यग्रह वास्तव में एक “सुपर-अर्थ” है।

The post NASA ने ब्रह्मांड में कर दिया चमत्कार, खोज ली पृथ्वी जैसी दूसरी दुनिया; कई समानताएं… appeared first on .

Previous Post

हमें पता है कैसे पालन करवाते हैं; पेंशन से जुड़े किस मामले में भड़क गई CJI चंद्रचूड़ वाली बेंच…

Next Post

अजगैबीनाथ श्रावणी मेला में ऐप बनेगा कांवड़ियों का गाइड, पल पल की और सारी जानकारी देगा

Next Post
अजगैबीनाथ श्रावणी मेला में ऐप बनेगा कांवड़ियों का गाइड, पल पल की और सारी जानकारी देगा

अजगैबीनाथ श्रावणी मेला में ऐप बनेगा कांवड़ियों का गाइड, पल पल की और सारी जानकारी देगा

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 3, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
79वां स्वतंत्रता दिवस: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण, जानें आज कहां-कहां फहराया जाएगा तिरंगा….

79वां स्वतंत्रता दिवस: रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री साय करेंगे ध्वजारोहण, जानें आज कहां-कहां फहराया जाएगा तिरंगा….

August 15, 2025
रायपुर : पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

रायपुर : पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी…

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी…

August 14, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे….

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त 2025 को सुबह 11 बजे छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे….

August 14, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.