• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home राज्य मध्यप्रदेश

मंत्रालय में लागू होगी नई अटेंडेंस व्यवस्था

News Desk by News Desk
January 24, 2025
in मध्यप्रदेश, राज्य
0
मंत्रालय में लागू होगी नई अटेंडेंस व्यवस्था
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

भोपाल । मंत्रालय में जल्द ही आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस शुरू हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश और निकास के समय अपना चेहरा और आंखों का रेटीना स्कैन कराना होगा। यह आधुनिक सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर उम्र के साथ चेहरे में आने वाले बदलावों को भी पहचान सकता है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए प्रोजेक्ट ई-मिशन टीम गठित कर 3 नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। जीएडी के नोडल अधिकारी अजय कटेसरिया ने बताया कि हर विभाग को अपने कर्मचारियों का पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद अन्य सरकारी संस्थानों में भी इस प्रणाली को लागू किया जाएगा।
वर्तमान में मंत्रालय में मैन्युअल अटेंडेंस या खराब पड़ी थंब मशीनों का उपयोग किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति का पता नहीं चल पाता। नई व्यवस्था कर्मचारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ाने में मदद करेगी। ई-मिशन की एक विशेष टीम कर्मचारियों की आईडी बनाने में सहायता करेगी। यह कदम मंत्रालय में पहले से लागू ई-फाइल सिस्टम के साथ डिजिटल कार्य संस्कृति को बढ़ावा देगा। गौरतलब है कि मप्र सरकार ने करीब पौने चार साल पहले केंद्र सरकार की तर्ज पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों में फाइव डेज वीक लागू किया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने 8 अप्रैल, 2021 को इस संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश । आदेश के अनुसार कार्यालयों के पूर्व के समय (सुबह 10.30 से शाम 5.30 बजे) में संशोधन करते हुए सभी सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 10 से शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। जीएडी के आदेश के बाद रविवार के साथ ही हर शनिवार को सरकारी कार्यालयों में अवकाश रहने लगा है, जबकि कोरोना काल से पूर्व महीने के पहले और चौथे शनिवार को सरकारी कार्यालय बंद रहते थे।

रेटीना स्कैन कराना होगा
जानकारी के अनुसार राज्य मंत्रालय में कार्यरत 1700 अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए नई बायोमेट्रिक अटेंडेंस व्यवस्था लागू की जा रही है। सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश पर 24 जनवरी तक सभी कर्मचारियों को आधार-आधारित फेस अटेंडेंस आईडी बनवानी होगी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश और निकास के समय अपना चेहरा और आंखों का रेटीना स्कैन कराना होगा। यह आधुनिक सिस्टम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर उम्र के साथ चेहरे में आने वाले बदलावों को भी पहचान सकता है। आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस सिस्टम स्कैनर की मदद से व्यक्ति का चेहरा स्कैन करता है। स्कैन चेहरे को आधार डेटाबेस में मौजूद उस व्यक्ति के चेहरे के डेटा से मैच करते हैं। कर्मचारी का आधार नंबर फेस अटेंडेंस प्रोफाइल से जोड़ा जाता है।
तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए
कर्मचारियों की लेटलतीफी को देखते हुए सरकार मंत्रालय में अटेंडेंस की नई तकनीकी आधारित व्यवस्था शुरू करने जा रही है। मंत्रालय में जल्द ही आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस शुरू होगी। इसके लिए मंत्रालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को 24 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके लिए तीन नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं। अधिकतर विभागों में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव से लेकर एलडीसी स्तर के कर्मचारी आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। जीएडी के अधिकारियों का कहना है कि मंत्रालय के अलावा अन्य सरकारी कार्यालयों में भी आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस लागू की जाएगी। मंत्रालय में कर्मचारियों की संख्या करीब 1700 है। दरअसल मंत्रालय में कई अधिकारी कर्मचारियों की लेटलतीफी को देखते हुए शासन ने पिछले साल जून में सख्ती बरतते हुए अटेंडेंस को लेकर नई व्यवस्था शुरू की थी। इस व्यवस्था में कर्मचारियों को को मंत्राल मंत्रालय पहुंचकर सबसे पहले अटेंडेंस रजिस्टर में हस्ताक्षर करना होते थे। सभी विभागों के सचिव स्तर के अफसरों को रोजाना दोपहर डेढ़ बजे सामान्य प्रशासन विभाग को रिपोर्ट सौंपना होती थी कि कर्मचारी समय पर ऑफिस आए या नहीं? लेट पहुंचने वाले कर्मचारियों की सीएल लगा दी जाती थी। इस सख्ती का नतीजा यह हुआ कि कर्मचारी समय पर कार्यालय पहुंचने लगे, लेकिन कुछ महीनों बाद जैसे ही विभागों ने अटेंडेंस की डेली रिपोर्ट सौंपे जाने को लेकर नरमी बरती, कर्मचारियों का वही पुराना ढर्रा शुरू हो गया। पूर्व की तरह वे देरी से मंत्रालय पहुंचने लगे हैं। कुछ कर्मचारी ऐसे हैं, जो समय पर मंत्रालय पहुंचते हैं और रजिस्टर में अटेंडेंस लगाकर ग्रुप्स में चाय पीने चले जाते हैं, जिससे अधिकारियों को काम में मुश्किल होती है। अब शासन ने कर्मचारियों की लेटलतीफी पर अंकुश लगाने के लिए आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस अनिवार्य करने की तैयारी पूरी कर ली है। संभवत: फरवरी से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत कर्मचारियों को मंत्रालय में प्रवेश करते समय और ड्यूटी के बाद बाहर निकलते समय अपना चेहरा और रेटिना स्कैन करवाना होगा। इससे कर्मचारियों की मंत्रालय में वास्तविक उपस्थिति का पता चल पाएगा। सभी कर्मचारियों के साथ उच्च स्तर के अधिकारियों के लिए भी आधार बेस्ड फेस अटेंडेंस अनिवार्य की जा रही है। इसकी वजह यह है कि मंत्रालय के कर्मचारियों की शिकायत रहती है कि समय पर ऑफिस आने की अनिवार्यता उनके लिए ही क्यों है, अधिकारियों को इससे बाहर क्यों रखा गया है?

Previous Post

दिल्ली में इस बार सर्दी का नया रिकॉर्ड, 9 सालों में सबसे कम पड़ी सर्दी

Next Post

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इंफाल के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार

Next Post
मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इंफाल के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, इंफाल के पास तीन उग्रवादी गिरफ्तार

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 3, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
छत्तीसगढ़ में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान

छत्तीसगढ़ में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान

August 18, 2025
बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का एक जवान शहीद, 3 घायल

बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का एक जवान शहीद, 3 घायल

August 18, 2025
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

August 18, 2025
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, जनजातीय परिवारों को योजनाओं का मिलेगा लाभ….

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, जनजातीय परिवारों को योजनाओं का मिलेगा लाभ….

August 18, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.