• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home Breaking News

पीएम मोदी ने सिलवासा में ‘नमो अस्पताल’ का किया उद्घाटन, सूरत में करेंगे रोड शो

News Desk by News Desk
March 7, 2025
in Breaking News
0
पीएम मोदी ने सिलवासा में ‘नमो अस्पताल’ का किया उद्घाटन, सूरत में करेंगे रोड शो
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के सिलवासा में नमो अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन किया। वह दोपहर 2 बजे सूरत पहुंचे और यहां से केंद्र शासित प्रदेश सिलवासा के लिए रवाना हो गए। उन्होंने यहां 450 बिस्तरों वाले नमो अस्पताल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही 650 बिस्तरों की क्षमता वाले दूसरे चरण का शिलान्यास भी किया।

450 बिस्तरों वाले इस अस्पताल के निर्माण पर 460 करोड़ रुपये की लागत आई है और इससे केंद्र शासित प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है। सिलवासा में पीएम ने 2587 करोड़ रुपये लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।

सिलवासा में पीएम मोदी ने 2587 करोड़ रुपये लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। इसके बाद उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा, दादर नगर हवेली हमारी विरासत है। यहां के विकास के लिए हम प्रतिबद्ध है। दादर नगर हवेली की पहचान टूरिज्म से हो। इसे आधुनिक सेवाओं के लिए जाना जाए। सिलवासा एक नई पहचान के साथ उभर रहा है।

पीएम मोदी करीब 5 बजे सिलवासा से सूरत पहुंचेंगे। यहां एयरपोर्ट से लिंबायत तक उनका करीब 3 किमी लंबा रोड शो होगा। इस दौरान उनके स्वागत के लिए हर 100 मीटर पर 30 मंच बनाए गए हैं। इसके बाद लिंबायत के नीलगिरी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

पीएम मोदी सूरत में ही रात्रि विश्राम करेंगे और कल सुबह नवसारी जाएंगे। सूरत के कार्यक्रम में एक लाख से अधिक लोग शामिल होने वाले हैं। कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए बसों और वाहनों का इंतजाम किया गया है।

पीएम मोदी नवसारी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आयोजित विशेष कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां भी वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे शाम को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Previous Post

रायगढ़ में चोरों के हौसले बुलंद, सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ

Next Post

सांसद राजीव शुक्ला की मांग पर केंद्रीय मंत्री ने सिरपुर शहर को विश्व धरोहर स्थलों की सूची में शामिल करने के लिए ASI को दिए निर्देश

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
मुख्यमंत्री के गृह ज़िले व स्वास्थ्य मंत्री के संभाग में स्वास्थ्य महकमा की घोर उदासीनता…निराला सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल का संचालन नर्सिंग एक्ट के नियमो का कर रहा उल्लंघन

मुख्यमंत्री के गृह ज़िले व स्वास्थ्य मंत्री के संभाग में स्वास्थ्य महकमा की घोर उदासीनता…निराला सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल का संचालन नर्सिंग एक्ट के नियमो का कर रहा उल्लंघन

June 19, 2024
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी

गेस्ट लेक्चरर्स के सहारे चल रहे छत्तीसगढ़ के कॉलेज, भर्ती फाइल वित्त विभाग में अटकी

August 10, 2025
खैरागढ़ में 3 साल बाद लौटा दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर

खैरागढ़ में 3 साल बाद लौटा दुर्लभ प्रवासी पक्षी ग्रेटर सैंड प्लोवर

August 10, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 11 अगस्त को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को देंगे 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात…

August 10, 2025
अबुझमाड़ के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्ध: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

अबुझमाड़ के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्ध: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा…

August 10, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.