• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home देश

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता भी गिरफ्तार, महिला ने दर्ज करवाई थी यौन उत्पीड़न की शिकायत…

by
May 11, 2024
in देश
0
प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप लगाने वाले भाजपा नेता भी गिरफ्तार, महिला ने दर्ज करवाई थी यौन उत्पीड़न की शिकायत…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल मामले में भाजपा नेता जी देवराजे गौड़ा को भी हिरासत में ले लिया गया है।

भाजपा के नेता और पेशे से वकील जी. देवराजे गौड़ा को हासन से जनता दल सेक्युलर के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से कथित तौर पर जुड़े एक अश्लील वीडियो के मामले में शुक्रवार रात गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, पेन ड्राइव के जरिए वीडियो लीक करने के आरोप में देवराजे गौड़ा को हिरियुर पुलिस ने चित्रदुर्ग जिले के गुलिहाल टोल नाका पर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि गौड़ा को हासन पुलिस से मिली गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया गया।

 कर्नाटक में 26 अप्रैल को मतदान से पहले प्रज्वल से कथित तौर पर जुड़े कई अश्लील वीडियो सामने आए थे। देवराजे गौड़ा पर इन वीडियो को लीक करने का आरोप है, जिसे वह सिरे से खारिज कर चुके हैं।

वहीं एक महिला ने देवराजे गौड़ा के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला भी दर्ज करवाया था। आरोप है कि उन्होंने महिला की संपत्ति बिकवाने के नाम पर छेड़छाड़ की थी। 

साल 2023 में गौड़ा ने प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ होलेनारसीपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वहीं गौड़ा का कहना है कि प्रज्वल के वीडियो उन्होंने नहीं बल्कि कांग्रेस ने लीक किए हैं।

गौड़ा ने कहा कि उन्होंने पहले भी भाजपा नेतृत्व को सावधान किया था कि प्रज्वल को हासन लोकसभा सीट से टिकट ना दिया जाए। हालांकि जेडीएस और भाजपा में गठबंधन के बाद प्रज्वल को ही चुनाव में उतार दिया गया। 

बता दें कि  हासन लोकसभा सीट पर मतदान होने के चार दिन बाद प्रज्वल का सेक्स स्कैंडल सामने आया। यहां 26 अप्रैल को मतदान हुए थे।

वीडियो में दावा किया गया कि प्रज्वल ने कई महिलाओं का यौन शोषण किया। बता  दें कि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चल गए।

बाद में उन्हें जेडीएस से सस्पेंड भी कर दिया गया। रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है। 

रेवन्ना के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग, धमकी के मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं रेवन्ना के पिता एचडी रेवन्ना को महिला के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। वह इस वक्त जेल में हैं।

Previous Post

हर 5 शेयर पर 3 बोनस शेयर दे रही टाइटन इनटेक, 4 साल में 3100% उछले हैं शेयर…

Next Post

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…

Next Post
यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना…

यूक्रेन का दूसरा सबसे बड़ा शहर कब्जाने के करीब रूस, मिसाइलें बरसा रही पुतिन की सेना...

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 3, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
राज्यपाल रमेन डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन….

राज्यपाल रमेन डेका ने संवृत्ति बुक का किया विमोचन….

August 15, 2025
स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’….

स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में आयोजित हुआ ‘स्वागत समारोह’….

August 15, 2025
राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया….

राजभवन के दरबार हॉल का नाम परिवर्तन कर छत्तीसगढ़ मण्डपम किया गया….

August 15, 2025
मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ….

मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ….

August 15, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.