• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home विदेश

PM मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा…

by
May 22, 2024
in विदेश
0
PM मोदी के फोन से माने पुतिन और जेलेंस्की, दो बार रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाया; जयशंकर का दावा…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लोकसभा चुनाव के बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक इंटरव्यू में कई अहम मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।

उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले पीओके से लेकर, गाजा में बमबारी और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े सवालों के जवाब दिए। जयशंकर ने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने रूस और यूक्रेन युद्ध को एक नहीं दो बार फोन करके रुकवाया।

उन्होंने यह भी बताया कि पॉलिटिक्स में नहीं आना चाहते थे लेकिन, पीएम मोदी ने उन्हें मनाया। जयशंकर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन वाली एनडीए के 400 सीट जीतने की भी भविष्यवाणी की।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह पहली बार था जब किसी देश ने यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध को एक नहीं दो बार रोकने में सफलता हासिल की।

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वतन लाने के लिए पूरा जोर लगा दिया था और कामयाबी हासिल की। 

पश्चिम और रूस को एक मंच पर लाए
जयशंकर ने बताया कि जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन में संकट एक ज्वलंत मुद्दा था। हमारा मुख्य मकसद था सभी देशों को एक मंच पर लाया जाए।

अब सबसे बड़ी समस्या थी रूस और पश्चिम को एक साथ मंच पर लाना। पश्चिम और रूस के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं और चीन का झुकाव रूस की तरफ है।

हम किसी भी कीमत पर जी 20 को सफल बनाना चाहते थे। हमारे लिए शिखर सम्मेलन शुरू होने से पहले के दो दिन बेहद तनावपूर्ण थे। हम 2-3 दिन तक नहीं सोए और लगातार बात करके सम्मेलन को सफल बनाने की कोशिश कर रहे थे और हमने इसमें सफलता भी हासिल की। 

पीएम मोदी के एक फोन से पुतिन ने रुकवाई गोलीबारी
जयशंकर ने बताया कि अगर आप मुझसे यूक्रेन और रूस युद्ध रोकने की बात करेंगे तो मैं इसका गवाह हूं। हमने एक नहीं दो बार ऐसा काम करके दिखाया है।

पहली बार 5 मार्च को, जब हमारे छात्र यूक्रेन में  निकटतम सुरक्षित जगह की ओर जा रहे थे और भारी गोलीबारी हो रही थी। तब पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को फोन किया और हमारे छात्रों के लिए रास्ता बनाने के लिए गोलीबारी रोकने को कहा। पीएम मोदी के अनुरोध पर रूसी सेना ने गोलीबारी रोकी और हमारे लोग वतन लौट सके। 

यूक्रेन में भारत की दूसरी कोशिश भी रही सफल
जयशंकर ने आगे बताया कि अगली सफल कोशिश 8 मार्च थी। यूक्रेन, रूस और मिलिशिया के बीच लड़ाई चल रही थी। हमारे छात्र उस युद्धग्रस्त क्षेत्र को छोड़ना चाहते थे और हमने संघर्ष रोकने की भी कोशिश की।

लेकिन, प्रयास सफल नहीं हो रहे थे। जैसे ही हमारे छात्र बस पर सवार होते, गोलीबारी शुरू हो जाती। फिर छात्रों को वापस अपनी जगह लौटना पड़ता।

इसलिए हम पीएम मोदी से मिले और छात्रों की सुरक्षा के लिए सुझाव दिया। हम चाहते थे कि दिल्ली से कुछ अधिकारी वहां जाएं और छात्रों का मनोबल बढ़ाए।

तब पीएम मोदी ने पुतिन और यू्क्रेनी राष्ट्रपति वलोडोमिर जेंलेस्की से फोन पर बात की और अपने छात्रों के लिए रास्ता बनाया। गोलीबारी रोकी गई और हमारे छात्रों के लिए सुरक्षित रास्ता बनाया गया।

आपातकाल के बाद जब पहली बार मतदान किया
जयशंकर ने लोकसभा चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले लोगों को अपने संदेश में कहा कि उन्हें आज भी याद है जब उन्होंने पहली बार मतदान किया।

आपातकाल के बाद 1977 में वो पहला चुनाव था। मुझे आज भी याद है और हम उस वक्त कॉलेज में थे। हमने अपना मन बना लिया था और मुझे लगता है कि आप लोगों ने भी अपना मन बना लिया होगा।

Previous Post

उम्र 77 साल है और हेल्थ भी खराब, अब रिटायर हों नवीन पटनायक; शाह ने किया युवा उड़िया CM का वादा…

Next Post

दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका…

Next Post
दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका…

दुनिया की सैर करने में भारतीयों ने रिकॉर्ड 31.7 अरब डॉलर फूंका...

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 3, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल…

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल…

August 17, 2025
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाईवे पर गोवंश हत्याओं पर जताई चिंता, अधिकारियों की लापरवाही को ठहराया दोषी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाईवे पर गोवंश हत्याओं पर जताई चिंता, अधिकारियों की लापरवाही को ठहराया दोषी

August 17, 2025
पीएम आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं है, बुढ़ापे का सहारा भी है….

पीएम आवास: यह सिर्फ पक्का मकान ही नहीं है, बुढ़ापे का सहारा भी है….

August 17, 2025
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रजत जयंती पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ने खींचा युवाओं का ध्यान….

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025: रजत जयंती पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी, क्विज प्रतियोगिता ने खींचा युवाओं का ध्यान….

August 17, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.