• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home Breaking News

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…

News Desk by News Desk
July 1, 2025
in Breaking News
0
मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का बड़ा ऐलान- सत्ता में आए तो RSS पर प्रतिबंध…
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी कई बार आरएसएस और बीजेपी पर संविधान का सम्मान नहीं करने और देश को बांटने का आरोप लगा चुके हैं। वो लगातार आरएसएस की आलोचना करते नजर आए हैं। एक तरफ देश में संविधान बनाम मनुस्मृति की बहस के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियंक खड़गे ने देश में नई बहस छेड़ दी है।

पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री प्रियांक खड़गे ने ऐलान किया है कि अगर कांग्रेस फिर से केंद्र की सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस को देशभर में प्रतिबंध किया जाएगा।

आरएसएस के महासचिव दत्तात्रेय होसबोले की टिप्पणी पर कर्नाटक के मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा, ‘यह बिल्कुल स्पष्ट है कि डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ने अपने आखिरी भाषण में कहा था कि असली देशद्रोही वे हैं जो जाति के आधार पर समाज में नफरत और दुश्मनी फैलाते हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि आज के समय में ऐसा कौन कर रहा है?

आरएसएस पर संविधान की मूल भावना को बदलने का आरोप लगाते हुए प्रियांक खड़गे ने आगे कहा, वे संविधान की मूल भावना को बदलना चाहते हैं। वे बार-बार ऐसे आख्यानों को बढ़ावा देते हैं जो संविधान के मूल सिद्धांतों के विपरीत हैं। आरएसएस हमेशा संविधान से सहमत नहीं रहा है। संविधान सभा की कार्यवाही के दौरान भी उनके विचारों में असहमति थी। उन्होंने संविधान को जलाया, मनुस्मृति को भारत का आदर्श ग्रंथ कहने की बात की, फिर उस समय उनकी पत्रिका ‘ऑर्गनाइजर’ में इसकी आलोचना की गई।

आरएसएस को देशभर में प्रतिबंधित करने के मामले पर उन्होंने आगे कहा, यह पहली बार नहीं है कि उन पर प्रतिबंध लगाया गया हो, हमने पहले भी ऐसा देखा है। क्या सरदार पटेल ने पहले उन पर प्रतिबंध नहीं लगाया था? तब वे उनके सामने झुके थे। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वे देश के कानूनों का पालन करेंगे। फिर इंदिरा गांधी ने भी उन पर प्रतिबंध लगाया। तब भी उन्होंने सहमति जताई और कहा कि वे सहयोग करेंगे और संविधान का सम्मान करेंगे। लेकिन क्या पूरे देश के लिए एक कानून नहीं होना चाहिए क्या एक संगठन के लिए अलग-अलग नियम हो सकते हैं?

Previous Post

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की भेंट, सामाजिक न्याय योजनाओं पर हुई चर्चा…

Next Post

CG News: भारत का नया ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
मुख्यमंत्री के गृह ज़िले व स्वास्थ्य मंत्री के संभाग में स्वास्थ्य महकमा की घोर उदासीनता…निराला सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल का संचालन नर्सिंग एक्ट के नियमो का कर रहा उल्लंघन

मुख्यमंत्री के गृह ज़िले व स्वास्थ्य मंत्री के संभाग में स्वास्थ्य महकमा की घोर उदासीनता…निराला सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल का संचालन नर्सिंग एक्ट के नियमो का कर रहा उल्लंघन

June 19, 2024
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

युवाओं के सपनों को लगेंगे पंख, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर

August 9, 2025
हिड़मा की पूर्व गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, अब दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा

हिड़मा की पूर्व गार्ड ने गृहमंत्री विजय शर्मा को बांधी राखी, अब दंतेश्वरी फाइटर्स का हिस्सा

August 9, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया सच्चा तोहफा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

August 8, 2025
ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

ईमानदारी और निष्ठा से निभाई गई जिम्मेदारी देती है सकारात्मक परिणाम – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

August 8, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.