• Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed
The Independent Media
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
  • Home
  • देश
  • राज्य
  • मध्यप्रदेश
    • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
  • छत्तीसगढ़
    • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
  • धर्म
  • अन्य खबरें
    • तकनीकी
    • करियर
  • हमारे बारे में
  • हमसे संपर्क करें
No Result
View All Result
The Independent Media
No Result
View All Result
Home राज्य

राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान; कब होगी राहत की बारिश?

by
June 19, 2024
in राज्य
0
राजधानी में 12 साल बाद ऐसी गर्म रात, 35.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान; कब होगी राहत की बारिश?
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ।   दिल्ली में बुधवार को 12 साल की सबसे गर्म रात रही और न्यूनतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के सामान्य से आठ डिग्री अधिक है। मौसम कार्यालय ने कहा कि शहर में पिछली सबसे गर्म रात जून 2012 में दर्ज की गई थी जब न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन की सबसे गर्म रात 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। प्रचंड गर्मी की इस ऐतिहासिक दौर में दिल्ली में लगातार 37 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा बना हुआ है। आज शाम से कल रात तक धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना है। जिससे मामूली राहत मिलेगी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली को बुधवार से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 20 जून को शहर में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में प्रचंड गर्मी से 24 घंटे में 33 मौतें

प्रचंड गर्मी ने दिल्ली में कोहराम मचा रखा है। गर्मी में 24 घंटे में 33 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। पुलिस के पास अभी पांच जिलों का डेटा नहीं है। ज्यादातर पुलिस उपायुक्त का कहना है कि यह फुटपाथ व रैन बसेरों में रहने वाले लोग थे। शुरुआती जांच में पुलिस इनकी मौत का कारण गर्मी ही मान रही है। हालांकि यह भी कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो जाएगी। उधर, दिल्ली के 38 अस्पतालों में हर रोज बेहोशी, उल्टी व चक्कर आने के 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं।

लू की स्थिति से कोई राहत नहीं मिलने के कारण, दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और थकावट की शिकायत वाले मरीजों की भीड़ देखी जा रही है। डॉक्टरों ने बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों को बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। पिछले महीने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने घोषणा की थी कि दिल्ली सरकार द्वारा संचालित अस्पताल हीटस्ट्रोक रोगियों के लिए दो-दो बिस्तर आरक्षित करेंगे, जबकि एलएनजेपी अस्पताल में पांच बिस्तर आरक्षित होंगे।

बीते एक सप्ताह का अधिकतम व न्यूनतम तापमान

तारीख    अधिकतम    न्यूनतम

18 जून    44.0      33.8 
17 जून    45.2    33.0
16 जून    44.6    33.2
15 जून    44.6    32.4
14 जून    44.0    33.3
13 जून    44.8    29.4
12 जून    44.7    28.5

Previous Post

बेटी श्रुति चौधरी के साथ भाजपा में शामिल हुईं किरण चौधरी, दिल्ली मुख्यालय में थामा कमल

Next Post

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में रेड अलर्ट

Next Post
भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में रेड अलर्ट

भीषण गर्मी के बीच दिल्ली में रेड अलर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

पीतल की शीट के 2000 पन्नों पर उकेरा गया संविधान, वकील साहब का अद्भुत कारनामा

January 27, 2025
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के सहयोगी के घर पर हमला मामले में दो किशोर गिरफ्तार…

February 10, 2024
बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

बस्तर की बेटी यशस्वी सिंह ने नेशनल लेवल पर लहराया परचम!

April 13, 2025
792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

792 वन ग्रामों का राजस्व ग्रामों में किया परिवर्तन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

January 3, 2025
रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

रायपुर : ओड़िशा के पहले मुख्यमंत्री डॉ. हरकृष्ण महताब की जयंती में शामिल हुए राज्यपाल श्री हरिचंदन

0
रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने कवर्धा जिले में मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

0
रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

रायपुर : सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा 6वीं और 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 दिसम्बर तक

0
रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

रायपुर : राज्य दिवस पर भारतीय अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

0
छत्तीसगढ़ में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान

छत्तीसगढ़ में चलेगा आदि कर्मयोगी अभियान

August 18, 2025
बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का एक जवान शहीद, 3 घायल

बीजापुर में नक्सली IED ब्लास्ट: DRG का एक जवान शहीद, 3 घायल

August 18, 2025
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हुए शामिल

August 18, 2025
छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, जनजातीय परिवारों को योजनाओं का मिलेगा लाभ….

छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, जनजातीय परिवारों को योजनाओं का मिलेगा लाभ….

August 18, 2025

हमारे बारे में

यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

Follow Us

हमसे सम्पर्क करें

संपादक - Pragya Tiwari
मोबाइल - 8305964926
ईमेल - [email protected]
कार्यालय - BALAJI WARD JAGDALPUR BASTAR C G
August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Jul    
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • MP Info RSS Feed

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2025 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.